IYONEWS.COM

JOY OF YOGA NEWS

IYO Support- +91 9067238170

Name of Author: SAI YOGASTHALI SANSTHAN

Location: JODHPUR

Details: योग पर कुछ सर्वश्रेष्ठ विचार | 

दोस्तों, आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर किसी को अपने सेहत पर उतना ध्यान देने का समय नहीं मिलता, ऐसा नहीं की सारा कामकाज छोड़के हम दिन भर सिर्फ़ अपने सेहत के बारेमें सोचे लेकिन हमें अपने शरीर के लिए कुछ वक्त निकलना जरुरी हैं, और अपने मन को और शरीर को तंदरुस्त बनाने के लिए एक आसान उपाय हैं और वो हैं योग करना, तो आईये आज हम योग पर कुछ सुविचार  पढेंगे जिससे हमें योग करने की प्रेरणा मिलेंगी –

योग पर कुछ सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

  1. योग मन को शांत करने का अभ्यास है।
  1. शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए योग और ध्यान अपनाये।
  1. एक फोटोग्राफर लोगों से उसके लिए पोज दिलवाता है। एक योग प्रशिक्षक लोगों से खुद के लिए पोज दिलवाता है।
  1. आप कौन हैं यह जानना है तो योग करे।
  1. आप योग नहीं कर सकते। योग आपकी प्राकृतिक अवस्था है। आप जो कर सकते हैं वो है योग व्यायाम, जो ये उजागर कर सकता है कि आप कहाँ अपनी प्राकृतिक अवस्था का विरोध कर रहे हैं।
  1. जब सांसें विचलित होती हैं तो मन भी अस्थिर हो जाता है। लेकिन जब सांसें शांत हो जाती हैं, तो मन भी स्थिर हो जाता है, और योगी दीर्घायु हो जाता है। इसलिए हमें श्वास पर नियंत्रण करना सीखना चाहिए।
  1. योग को दृढ निश्चय के साथ बिना किसी मानसिक संदेह के करना चाहिए।
  1. बाहर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। लेकिन अंदर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल कर सकते हैं।
  1. जब तक आपने अभ्यास नहीं किया है, सिद्धांत बेकार है। अभ्यास करने के बाद, सिद्धांत ज़ाहिर है।
  1. योग करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण उपकरण जो आपको चाहिए होंगे वो हैं आपका शरीर और आपका मन।
  1. योग के पास उन मेन्टल पैटर्न्स को शार्ट सर्किट करने के बड़े शातिर और चालाक तरीके हैं जो चिंता पैदा करते हैं।
  1. योग मन के उतार – चढ़ाव की स्थिरता है।
  1. योग हमें उन चीजों को ठीक करना सीखता है जिसे सहा नहीं जा सकता और उन चीजों को सहना सीखता है जिन्हे ठीक नहीं किया जा सकता।
  1. जब आप सांस लेते हैं, आप भगवान से शक्ति ले रहे होते हैं। जब आप सांस छोड़ते हैं तो ये उस सेवा को दर्शाता है जो आप दुनिया को दे रहे हैं।
  1. योग वह प्रकश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी।
  1. योग हर वह व्यक्ति के कर सकता है जो वास्तव में इसे चाहता है क्योंकि योग सार्वभौमिक है।
  1. योग का आसन, जाने के लिए एक अच्छी जगह है जब टॉक थेरेपी और एंटीडेप्रेसेन्ट्स पर्याप्त न हों।
  1. योग यौवन का फव्वारा है। आप उतने ही नौजवान हैं जितनी आपके रीढ़ की हड्डी लचीली है।
  1. एक मन सभी परेशानियों से मुक्त योग है।
  1. ध्यान से ज्ञान आता है; ध्यान की कमी अज्ञानता लाती है। अच्छी तरह जानो कि क्या तुम्हे आगे ले जाता है और क्या तुम्हे रोके रखता है, और उस पथ को चुनो जो ज्ञान की ओर ले जाता है।
  1. योग हर उस व्यक्ति के लिए संभव है जो वास्तव में इसे चाहता है। योग सार्वभौमिक है… लेकिन योग को सांसारिक लाभ हेतु एक व्यवसायिक दृष्टिकोण से ना अपनाएं।
  1. योग आपको स्वीकार करता है और प्रदान करता है।
  1. योग 99% अभ्यास और 1% सिद्धांत है।
  1. कर्म योग वास्तव में एक बड़ा रहस्य है।योग मन की दुखो की समाप्ति है।
  1. योग मन के भ्रमो की समाप्ति है।

योगी भागीरथ मेहरा

(योग चिकित्सक)

सह संस्थापक- साँई योगस्थली संस्थान- जोधपुर

DYNS, PGDYS, M.A .IN YOGA, MSc. IN YOGA SCIENCE,

Mob.9929980046, 0291358 4051

https://www.saiyogasthali.com

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x